Thursday 23 May 2013

दीव में कांग्रेस अध्यक्ष विशाल टंडेल ने डीएमसी प्रेसिडंेंट हितेश सोलंकी के शहरी क्षेत्र में दौरा कर नागरिकों की समस्याएं एवं विकास जरूरतों को सुना

- घोघला फिश मार्केट दौरे में माछीमार महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताई - वॉर्ड नं. 12 में नागरिकोंे से मुलाकात कर डीएमसी के कार्यों की ली जानकारी, हितेश सोलंकी के कार्यों सेे नागरिक दिखे संतुष्ट - केरोसिन का कोटा बढ़ाने, मामलतदार द्वारा 7 दिन में आवास
एवं निवास प्रमाणपत्र बनाकर देने, प्रोटेक्शन वॉल एवं सब्सिडी जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा
दीव। दीव में दमण-दीव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विशाल टंडेल ने दीव म्युनिसिपल काउंसिल प्रमुख हितेश सोलंकी के कार्यों की समीक्षा की और म्युनिसिपल क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों की समस्याओं एवं विकास जरूरतों को जाना। विशाल टंडेल ने वॉर्ड नं. 12 में बैठक कर वॉर्डवासियों से उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने दीव म्युनिसिपल के कार्यों के बारे में वॉर्डवासियों से जानकारी ली। इस पर वॉर्ड नं. 12 के निवासियों ने उन्हें बताया कि म्युनिसिपल प्रमुख हितेश सोलंकी के नेतृत्व में कार्य करने वाली म्युनिसिपल के कार्यों से हम काफी संतुष्ट है। घोघला फिश मार्केट की महिला मछुआरों ने कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इसके बाद मीठाबावा में माछीमार अग्रणियों एवं दीव के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें संघ प्रशासन की ओर से 90 प्रतिशत सब्सिडी के साथ छोटी नाव का इंजन (ओबीएम) देने की मांग की गई। यह नाव केरोसिन के इंजन से चलती थी। इस नाव को चलाने के लिए केरोसिन के कोटे को 1 लाख 5 हजार लीटर से घटाकर 36 हजार लीटर प्रतिवर्ष कर दिया गया है, इससे मछुआरों के व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ा है। नागरिकों ने मामलतदार कार्यालय द्वारा 7 दिन के भीतर आवास और निवास प्रमाणपत्र जारी करने का भी मुद्दा उठाया। उचित मूल्य की दुकान महीने के अंतिम 10 दिन ही खुलने पर भी लोगों ने सवाल उठाया। मीठाबावा एवं घोघला समुद्र किनारे प्रोटेक्शन दीवाल की मांग की गई। मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के सामान रखने हेतु घोघला की सड़कों पर मछुआरों के लिए 120 छोटी दुकानें बनाने की मांग की गई। मछुआरों ने कांग्रेस अध्यक्ष विशाल टंडेल को बताया कि गुजरात के मछुआरें दीव समुद्री सीमा के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण कर मछली पकड़ते है। जिससे हमें काफी नुकसान होता है। कांग्रेस अध्यक्ष विशाल टंडेल ने आज दीव सब्जी मार्केट, मच्छी मार्केट, जेटी एवं मीठाबावा तथा घोघला समुद्र किनारे का दौरा किया। घोघला के लोगों को लैपटॉप, साइकिल, चिकित्सा सुविधा, डीसीटी एवं ईबीटी योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष विशाल टंडेल ने दीववासियों की समस्याओं एवं  जरूरतों को जानने के बाद आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक आवाज में हितेश सोलंकी और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की। साथ ही उनके काम से संतुष्टि जताई।  इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष विशाल टंडेल, दीव म्युनिसिपल हितेश सोलंकी, दीव कांग्रेस प्रमुख दिलीप वाजा, दीव म्युनिसिलप उपप्रमुख हरेश पांचा, काउंसिलर भव्येश चौहान, काउंसिलर भाग्यवंतीबेन सोलंकी, फिशरमैन एसो. प्रेसिडेंट हरजीभाई, मनोज बारिया, रूद्रेश टंडेल सहित के अग्रणी उपस्थित रहे। विशाल टंडेल एवं हितेश सोलंकी घोघला में रात 10 बजे मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक करेंगे।